फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण सर्किट पर फिर चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रामायण सर्किट पर एक बार फिर ट्रेन चलने वाली है। स्वदेश दर्शन के तहत भगवान राम के जीवन से जुड़े स्थलों के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। 7 नवंबर को दिल्ली सफदरजंग से यह ट्रेन रवाना होगी। ‘देखो अपना देश’ डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन से यात्रा के लिए आरक्षण की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ट्रेन से पूरी यात्रा में कुल 17 दिन लगेंगे। यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या होगा जहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री हनुमान मंदिर व नंदीग्राम में भरत मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। अयोध्या से रवाना होकर यह ट्रेन सीतामढ़ी जाएगी। वहां नेपाल के जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर का दर्शन किया जा सकेगा। ट्रेन का अगला पड़ाव भगवान शिव की नगरी काशी होगा जहां से पर्यटक बसों द्वारा काशी के प्रसिद्ध मंदिरों सहित सीता समाहित स्थल, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, व चित्रकूट की यात्रा करेंगे। इस दौरान काशी प्रयाग व चित्रकूट में यात्री रात्रि विश्राम करेंगे।
चित्रकूट से चलकर यह ट्रेन नासिक पहुंचेगी जहां पंचवटी व त्रयंबकेश्वर मंदिर का भ्रमण किया जा सकेगा। नासिक के पश्चात प्राचीन किष्किंधा नगरी हंपी इस ट्रेन का अगला पड़ाव होगा, जहां अंजनी पर्वत स्थित श्री हनुमान जन्म स्थल व अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक व विरासत मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा। इस ट्रेन का अंतिम पड़ाव रामेश्वरम होगा। रामेश्वरम में पर्यटकों को प्राचीन शिव मंदिर व धनुषकोटि का दर्शन पर्यटक करेंगे। रामेश्वरम से चलकर यह ट्रेन 17वें दिन दिल्ली वापस पहुंचेगी। ट्रेन से करीब 7500 किलोमीटर की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन

सभी सुविधाओं से लैस होगी पर्यटक ट्रेन
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस पूर्णतया वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन में यात्री कोच के अतिरिक्त दो रेल डाइनिंग रेस्तरां एक आधुनिक किचन कार व यात्रियों के लिए फुट मसाजर मशीन, मिनी लाइब्रेरी, आधुनिक एवं स्वच्छ शौचालय और शॉवर क्यूबिकल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर लगे होंगे। सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक कोच में उपलब्ध रहेंगे।
बुकिंग की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है। श्रीरामायण यात्रा के लिए वातानुकूलित आधुनिक पर्यटक ट्रेन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यात्री मोबाइल नंबर (8287930202, 8287930299, 8287930157) पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें