फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या की, शव फंदे से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार को एक युवक ने अपनी सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने इसे आत्महत्या का रंग देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया, लेकिन जांच के बाद साफ हो गया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। मृतका की शिनाख्त राशिदा (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी बेटे अरमान उर्फ राजा (22) की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि अरमान और राशिदा केे बीच घर के खर्च को लेकर अनबन रहती थी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राशिदा परिवार के साथ ब्रह्मपुरी की गली नंबर-22 में रहती थी। परिवार में पति अनवर व अन्य लोग हैं। वर्ष 2015 में राशिदा के पहले पति की मौत हो गई थी। इससे कुछ दिन पूर्व अनवर की पहली पत्नी की भी मौत हुई थी। अरमान, अनवर की पहली पत्नी की संतान है। वर्ष 2015 में ही अनवर व राशिदा ने शादी कर ली थी। इसके बाद अरमान और राशिदा के बीच छोटी-छोटी बातों पर अनबन होती रहती थी। सोमवार दोपहर करीब 1.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने घर में फंदा लगा लिया है। पुलिस अनवर के घर दूसरी मंजिल स्थित राशिदा के कमरे में पहुंची। वहां राशिदा के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। उसका शव दरवाजे में कुंडी में फंसा हुआ था।
हालात देखकर पुलिस को कुछ शक हुआ। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महिला के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान भी मिले। जांच के दौरान अनवर का बेटा अरमान फरार मिला। छानबीन के दौरान परिजनों ने दबी जुबान में बताया कि अरमान ने ही राशिदा की हत्या कर शव को लटकाने का प्रयास किया है। सोमवार को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। वारदात के समय राशिदा अपने कमरे में अकेली थी। अरमान उसकी हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें