फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी निगम ने किया 12 लाख टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिणी निगम द्वारा संचालित किए जा रहे कोविड टीकाकरण केंद्रों पर शुक्रवार तक 12 लाख नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। निगम टीकाकरण अभियान को और तेज करने की तैयारी कर रहा है। दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि अगले सप्ताह तक इस आंकड़े को 15 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

महापौर मुकेश सुर्यान ने बताया कि देश में करीब 89 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। दक्षिणी निगम 49 टीकाकरण केंद्र संचालित कर रहा है। अस्पतालों, विभिन्न डिस्पेंसरियों और स्कूलों में भी केंद्र चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना से बचाव के लिए बिना देर किए टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें