बीजेपी नेता तेजींदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होने लिखा दिल्ली में दिखी उड़न तश्तरी अरविंद केजरीवाल जी ने करके दिखाया
राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि एक पानी की टंकी लोगों को अंतरिक्ष यान जैसी दिखने लगी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे धुंध में एक पानी की टंकी ने यूएफओ का आकार ले लिया है।
विज्ञापन
तस्वीर को सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर्स द्वारा शेयर किया गया। उसने लिखा कि मुझे यह तस्वीर अपने दोस्त के माध्यम से मिली है। उसने कहा कि पहली नजर में तो यह मुझे UFO लगा लेकिन ये तो पानी का टैंक निकला।
दिल्ली के रहने वाले शख्स ने आसमान में अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखकर चकित रह गया। तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट को देखने के बाद हजारों यूजर्स चकित रह गए। आसमन में दिखने वाली चीज अंतरिक्ष यान जैसी दिख रही थी। मानों एलियंस अपने यान से धरती पर आ रहे हों। लेकिन यह लोगों का भ्रम था।
बीजेपी नेता तेजींदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होने लिखा दिल्ली में दिखी उड़न तश्तरी अरविंद केजरीवाल जी ने करके दिखाया