फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गैंग के लिए करते थे हथियार सप्लाई, तस्करों से पुलिस की मुठभेड़

Tue, 08 Feb 2022 11:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहबाद डेयरी इलाके में पुलिस और हथियार तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड गोलियां चलाईं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश जख्मी हो गया। आरोपियों के पास से 9 तमंचे और दो पिस्टल बरामद,14 कारतूस, तीन खोखे व एक कार बरामद की, दोनो से पूछताछ जारी
विज्ञापन
हथियार तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले दो हथियार तस्करों को मुठभेड़ के बाद दबोचा है। शाहबाद डेयरी इलाके में पुलिस की टीम ने जब आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया तो उन्होंने ने पुलिस टीम पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश जख्मी हो गया। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हाजीपुरा रोड, आगा साहब की मस्जिद, फिरोजाबाद, यूपी निवासी मो. अयाज उर्फ अज्जू (30) और रामगढ़, नूरनगर, फिरोजाबाद निवासी रफत खान (28) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 तमंचे, दो पिस्टल, 14 कारतूस, तीन खोखे और एक कार बरामद की है। पिछले चार सालों से आरोपी गैंग के लिए हथियार सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ब्रिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार देर रात एएटीएस में तैनात महिला सिपाही रीना को सूचना मिली कि लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के बदमाश इलाके में हथियार सप्लाई करने आने वाले हैं। फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी खबर दी गई। 
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि अयाज उर्फ अज्जू उसका साथ शाहबाद डेयरी में हथियार लेकर आएंगे। यह लोग पहले भी समयपुर बादली में एक मामले में शामिल रहे हैं। तुरंत एक टीम बनाकर महादेव चौक से खेड़ा गांव रोड, रोहिणी सेक्टर-29 के पास पिकेट लगा दी गई। 

देर रात करीब 3.50 बजे पुलिस ने सफेद रंग की एक गाड़ी को आते हुए देखा तो उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपियों ने वहां से फरार होने की कोशिश की। इस बीच चालक के अलावा कार में बैठे दूसरे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली अयाज उर्फ अज्जू को लगी।

जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों की कार से नौ तमंचे, दो पिस्टल, 14 कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोलियां चलाई, जबकि पुलिस की ओर से भी तीन गोलियां चलाई गई। पूछताछ के दौरान अयाज ने बताया कि पेशे से वह टैक्सी ड्राइवर है। 

वह अपने दोस्त रफत खान के साथ मिलकर पिछले चार साल से गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहा था। रफत भी टैक्सी चलाता था। मुठभेड़ के समय रफत टैक्सी चला रहा था। पुलिस टीम पर अयाज ने गोलियां चलाई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें