फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को नाले में फेंककर चले गए थे बिहार: हाथ पर गुदे टैटू से सड़ी गली लाश की पहचान होते ही दो हत्यारे गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी अर्जुन और कमलेश राम के रूप में हुई है। 16 जनवरी को केशव पुरम के लॉरेंस रोड स्थित गंदा नाला में पुलिस को एक युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसका हाथ चुन्नी से बांधे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशवपुरम में नाले से मिले मृत युवक के हाथ पर गुदे टैटू से उसकी पहचान होते ही पुलिस ने उसकी हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और मृतक बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे और झगड़ा का बदला लेने के लिए आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंककर बिहार भाग गए थे। युवक की लाश सड़ी गली अवस्था में मिली थी। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी अर्जुन और कमलेश राम के रूप में हुई है। 16 जनवरी को केशव पुरम के लॉरेंस रोड स्थित गंदा नाला में पुलिस को एक युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसका हाथ चुन्नी से बांधे थे। आस पास के इलाके में पुलिस ने घर-घर में जाकर मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। युवक की पहचान करने के लिए पुलिस ने इलाके में उद्घोषणा करवाई। यह सुनकर कुछ लोग सामने आए क्योंकि उनका एक रिश्तेदार भी काफी दिन से गायब था। उन लोगों को शव दिखाया गया। युवक के हाथ पर गुदे ओम टैटू से उसकी पहचान नालंदा बिहार निवासी बिपिन के रूप में हुई। वह करोल बाग में कूड़ा बीनने का काम करता था। 

पूछताछ में पता चला कि मृतक का करोलबाग में कूड़ा बीनने को लेकर दो लोगों से झगड़ा हो गया था। झगड़ा करने वाले दोनों युवक बिहार चले गए। पुलिस टीम नालंदा, बिहार पहुंचकर इलाके में मृतक और आरोपियों के बारे में पूछताछ की। आरोपी के परिचितों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।  
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपियों पर निगरानी बढ़ा दी। 16 फरवरी को दोनों के पंजाबी बाग के ट्रांसपोर्ट नगर झुग्गी में आने की जानकारी मिली। जहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि दस जनवरी को बिपिन से उनका झगड़ा हुआ था। वह उससे बदला लेना चाहते थे। उसी दिन नशे की हालत में विपिन को देखकर दोनों उसे लॉरेंस रोड ले गए और चुन्नी से गला घोंटने के बाद हाथ पैर बांधकर नाले में फेंक दिया। जांच के बाद पुलिस ने बतया कि तीनों बेरोजगार थे और 12 साल पहले दिल्ली आए। काम नहीं मिलने पर कूड़ा बीनने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें