फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूटी: 12वीं पास विद्यार्थियों के करिअर को स्किल सेंटर से मिलेगी नई उड़ान, 14 नए सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत

Sat, 23 Oct 2021 06:32 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष यूनविर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) के वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर का उद्घाटन किया। 12वीं पास छात्र  वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर से छात्र 14 नए सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा को देखते हुए वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर में तीन माह से लेकर छह माह के फुल व पार्ट टाइम कोर्स रहेंगे।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप 12वीं पास हैं और करियर लेकर चिंतित हैं तो नेताजी सुभाष यूनविर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) से करियर को नई उड़ान दी जा सकती है। विश्वविद्यालय के वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर से छात्र 14 नए सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इसे लेकर शुक्रवार को वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर का उद्घाटन करने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने यहां अन्य सुविधाओं को भी उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने फिटेनस पार्क, स्टेट ऑफ आर्ट स्टूडियो और हाई परफोर्मेंस कंप्यूटिंग सेंटर का उद्घाटन किया। छात्रों की सुविधा को देखते हुए वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर में तीन माह से लेकर छह माह के फुल व पार्ट टाइम कोर्स रहेंगे।

12वीं पास विद्यार्थियों को मिलेगी 14 नए सर्टिफिकेट कोर्स की सौगात 
इसमें छात्र फोटोग्राफी, कैमरा, लाइटनिंग, वीएफएक्स, पोस्ट प्रोडक्शन, 2डी, 3डी एनिमेशन, सोलर पैनल इंस्टालेशन, डिजिटल स्टूडियो मैनेजमेंट, अपेरल डिजाइन, ज्वैलरी डिजाइन, फैशन डिजाइन एंड डेवलेपमेंट, प्रोडक्ट डिजाइन एंड डेवलेपमेंट व फैशन मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशन कोर्स शामिल है। वाइस चांसलर प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि सर्टिफिकेट कोर्स को नौकरीपेशा व बेरोजगारों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इन कार्यक्रमों को पार्ट टाइम में शनिवार व रविवार को भी किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने वर्तमान में देश के लिए तीन चुनौतियों को प्रमुख बताया। इसमें गुणवत्ता शिक्षा, बेरोजगारी व आर्थिक विकास के मुद्दे पर उन्होंने चिंता जताई। आर्थिक विकास के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि भारत विकासशील देशों की सूची में शामिल है। आज भी यही पाठ बच्चों को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जा रहा है। अब इस परिभाषा को बदलने की जरूरत है।

सिसोदिया ने मेंटोरशिप कार्यक्रम के बारे में बताया कि अब तक 12 हजार युवाओं ने दिल्ली के पांच बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए आवेदन कर दिया है। उन्होंने दिल्ली में इस समय आठ लाख बच्चों को मेंटोरशिप की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसके लिए डेढ़ लाख से लेकर दो लाख तक मेंटोर की जरूरत होगी।

मंत्री ने तेजी से बढ़ती तकनीक के साथ विश्वविद्यालयों के सिलेबस को भी उन्नत करने पर भी जोर दिया। साथ ही विश्वविद्यालय से अपील की कि छात्रों को उद्यमी बनाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने दिल्ली सरकार के बिजनेस ब्लास्टर कार्यक्रम के बताते हुए कहा कि टॉप के छात्रों को बीबीए पाठ्यक्रम में सीधा दाखिला मिल सकेगा। 

अशफाक उल्ला खां की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खां की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अशफाक 21 वर्ष की उम्र में ही महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए थे। यह वह उम्र है जब हमारे युवा करियर बनाने की सोचते हैं। इस उम्र में अशफाक काकोरी ट्रेन को लूटने की योजना बना रहे थे। यही नहीं, सिर्फ 27 वर्ष की उम्र में वह फांसी के फंदे पर झूल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें