फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दिल्ली में नौ साल की मासूम के साथ हैवानियत, मकान मालिक को पीड़िता की मां ने रंगे हाथों पकड़ा

Sat, 02 Oct 2021 09:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म का आरोप मकान मालिक पर लगा है। पीड़िता की मां ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में नौ साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो अलग- अलग दिन मकान मालिक और उसके दोस्त ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मकान मालिक जब वारदात को अंजाम दे रहा था तो उसी समय मासूम की मां वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन


आरोपी वहां से फरार हो गया। मासूम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराने के बाद पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मकान मालिक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ वेलकम इलाके में किराए के मकान तीसरी मंजिल पर रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मासूम तीसरी कक्षा की छात्रा है जबकि इसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। मकान के भूतल पर मकान मालिक रहता है। 
विज्ञापन


आरोप है कि 22 सितंबर को आरोपी मकान मालिक मासूम को डरा-धमकाकर अपने कमरे पर ले आया। वारदात के समय उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। वह घर पर छोटी बहन के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे डराकर अपने कमरे पर ले आया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान मां ने बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह कमरे पर पहुंच गई। मां को देखते ही मकान मालिक वहां से फरार हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में मासूम की काउंसलिंग करवाई गई। पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर को भी उसके साथ मकान मालिक के दोस्त ने गंदा काम किया था। वारदात के बाद आरोपी ने मासूम को 50 रुपये देकर चुप रहने के लिए कहा था। 

मासूम ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि उसके पेट में तेज दर्द था। इसके बाद भी उसने किसी को कुछ नहीं बताया। मासूम के मुताबिक वह मकान मालिक के दोस्त को भी नहीं पहचानती है। अब पुलिस आरोपी मकान मालिक व उसके जानकार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें