फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IP University: आईपीयू में दाखिले के लिए अब बस कल तक का मौका

Mon, 30 May 2022 06:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने दाखिले के लिए आवेदन की तिथि की बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से यूजी, पीजी व पीएचडी के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी। 
विज्ञापन
ipu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों के लिए आखिरी दो दिनों का मौका है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 मई है। इसके बाद संभावना कम है कि आईपीयू आवेदन की तिथि को बढ़ाएगा। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। ऐसे में यदि इस बार चूकें तो फिर अगले वर्ष का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


आईपीयू ने मार्च में मुख्य परिसर व विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। विश्वविद्यालय की ओर से यूजी, पीजी व पीएचडी के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी। आवेदन करने के लिए 1200 रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया था। हालांकि, 29 अप्रैल को विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई कर दी थी।
 
करीब दो माह तक विश्वविद्यालय को लाखों की संख्या में छात्रों के आवेदन मिले हैं। इनमें इंजीनियिरिंग, मेडिकल, एमबीए व लॉ समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं। ऐसे में अब मुश्किल ही है कि विश्वविद्यालय दोबारा से आवेदन की तिथि को बढ़ाए। आवेदन के लिए छात्रों को आईपीयू की वेबसाइट पर जाना होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा(सीयूईटी) को केवल दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) और अंबेडकर विश्वविद्यालय ने अपनाया है। बाकी अन्य विश्वविद्यालयों में जेईई, नीट व स्वयं प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर दाखिला दिया जाएगा। आईपीयू में हर साल बड़ी संख्या में छात्र दाखिला लेते हैं। साथ ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शामिल इसके कुछ प्रमुख कॉलेज पाठ्यक्रमों के हिसाब से छात्रों की पहली पसंद हैं।

राज्य विश्वविद्यालय होने के नाते यहां 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए व 15 फीसदी सीटें दिल्ली के बाहरी छात्रों के लिए आरक्षित हैं। यहां के हॉस्टलों में प्रमुख तौर पर बाहरी छात्रों को तव्जजों दी जाती है। यही वजह है कि बाहर से दाखिला लेने वाले छात्र बड़ी संख्या में हॉस्टल व पीजी पर ही निर्भर रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें