फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में खाने के पैकेट से आधा सामान ही गायब, यात्री ने की शिकायत

Mon, 29 Nov 2021 07:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोविड की वजह से रेलवे ट्रेन में पेंट्री कार पूरी तरह से शुरू नहीं कर पाई है। ऑनलाइन खाने की सुविधा तो दी गई है, लेकिन जो खाने की सामग्री दी जा रही है उसके भी आइटम में कमीं रह रही है। इस मामले की शिकायत लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी के यात्री अमित सिन्हा ने दिए गए वाट्सएप नंबर पर की है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफर के दौरान खाने को लेकर यात्रियों की दुविधा बनी हुई है। एक तरफ सभी ट्रेनों में खाने की सुविधा अभी शुरू नहीं की गई, 'पेट पूजा' नाम से जिनमें पैक्ड फूड मिल भी रहा है, उसमें मात्रा के हिसाब से भोजन कम है। नतीजन आधे पेट खाना खाकर मुसाफिरों को सफर करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला स्वर्ण शताब्दी ट्रेन में सामने आया है। यात्री ने इसकी शिकायत रेल प्रशासन से की है।
विज्ञापन


कोविड की वजह से रेलवे ट्रेन में पेंट्री कार पूरी तरह से शुरू नहीं कर पाई है। ऑनलाइन खाने की सुविधा तो दी गई है, लेकिन जो खाने की सामग्री दी जा रही है उसके भी आइटम में कमीं रह रही है। इस मामले की शिकायत लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी के यात्री अमित सिन्हा ने दिए गए वाट्सएप नंबर पर की है। 

दरअसल पेट पूजा नाम से एक पूरा पैकेट तैयार किया गया है। जिसमें एक कचौड़ी, एक समोसा, एक ब्रांडेड जूस, केचअप, टिशू पेपर, एक पीस नमकीन और एक पीस स्वीट्स ट्रेन के यात्रियों को दिया जा रहा है। चाय के साथ इस बॉक्स की कीमत 70 रुपये यात्रियों से एक नामी कंपनी के साथ कॉमसम ले रहा है। 
विज्ञापन


ट्रेन के यात्री सिन्हा ने इस पूरे पैकेट की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि पैकेट में आइटम तो भरपूर लिखा गया है, लेकिन इस पैकेट को खोलने पर पता चला कि आधे-अधूरे ही खाने की सामग्री पैकेट में मिली। उन्होंने बताया कि पैकेट पर दिए गए वाट्सएप नंबर पर इसकी शिकायत कर दी गई है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कैटरिंग सुविधा कोविड की वजह ट्रेन में नहीं मिलने की वजह से यात्री ऑनलाइन खाने का पैकेट बुक करा रहे है। स्टेशन पर खुले रेस्टोरेंट से पैक्ड फूड यात्रियों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें