दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने खाने की नली से जुड़ी दुर्लभ बीमारी का नया उपचार निकाला है। 375 मरीजों के सफल ऑपरेशन भी किए गए हैं। इस तकनीक से ऑपरेशन प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगता है और मरीज को अधिक एनेस्थिसिया देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने पांच साल में नया इलाज तलाश लिया है। इस दौरान 375 मरीजों पर ऑपरेशन के दौरान परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने इसकी सफलता के बारे में अब जानकारी दी है। शुक्रवार को अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि खाने की नली से जुड़ी दुर्लभ बीमारी से जुड़ा यह इलाज है।
इस बीमारी को ‘एकलेशिया कार्डिया’ के नाम से जानते हैं। इसके लिए नवीन तकनीक पीओईएम (ओरल इंडोस्कॉपिक माइटोमी) का इस्तेमाल किया गया। एंडस्कोपी के जरिए यह इलाज अब संभव हो पाया है। अस्पताल ने दावा किया कि उत्तर भारत में पीओईएम तकनीक से ऑपरेशन करने के मामले में संस्थान आगे है और बीते पांच साल में यहां के डॉक्टरों ने करीब 375 पीओईएम ऑपरेशन किए हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि यह ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की उम्र 14 से 90 साल के बीच थी और इनमें से 43 प्रतिशत महिलाएं व 57 प्रतिशत पुरुष थे।
दरअसल एकलेशिया कार्डिया बीमारी से खाने की नली प्रभावित होती है जिसमें मरीज को खाना निगलने में परेशानी होती है। चूंकि आहार नलिका भोजन को अंदर ले जाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य करती है।