फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला बनकर पौने दो करोड़ की ठगी, नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विदेशी महिला बनकर फेसबुक पर दोस्ती करने के बहाने पौने दो करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। जनकपुरी थाना पुलिस ने एक नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की गिरफ्तारी से कोलकाता के चार फर्जी बैंक खातों का पता चला है। जिसमें लाखों रुपये के लेन-देन हुए हैं। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

24 अगस्त को जनकपुरी स्थित इंडियन बैंक के मैनेजर ने युवक को कई कार्ड के जरिये एटीएम से पैसे निकालते देखा। शक होने पर युवक को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वह मैनेजर को धक्का देकर भागने लगा। गार्ड ने अन्य लोगों की मदद से उसको पकड़ लिया। युवक के कब्जे से चार एटीएम कार्ड और साढ़े 39 हजार रुपये मिले। आरोपी की पहचान न्यू महावीर नगर निवासी जोशुआ के रूप में हुई। वह अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था। जांच करने पर पता चला कि चारों एटीएम कार्ड कोलकाता के बैंक खातों का है और सभी खाते महिलाओं के नाम पर हैं। सभी खातों में करीब पौने दो करोड़ का लेन-देन हुआ है।
आरोपी ने बताया कि फेसबुक पर उसने महिला के नाम से अपना प्रोफाइल बना रखा है। वह खुद को विदेशी बताकर दोस्ती करता है। फिर गिफ्ट भेजने और भारत आने की बात कहकर ठगी करता है। वह कमीशन पर फर्जी बैंक खाता लेकर पीड़ितों से मंगाए पैसे को उन बैंक खाते में जमा करवाता है और फिर कार्ड के जरिये पैसे निकालता है। खुलासे के बाद जनकपुरी थानाध्यक्ष अंतरिक्ष आलोक की देखरेख में पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना हो गई है। टीम खातों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें