फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: साढ़े चौदह लाख में बनाता था यूएस और कनाड़ा का फर्जी वीजा, ऐसे पकड़ा गया शातिर, डेविड की तलाश

Sat, 26 Feb 2022 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की वसंतकुंज पुलिस ने फर्जी वीजा बनाने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी साढ़े चौदह लाख में यूएस और कनाड़ा का फर्जी वीजा बनाता था। आरोपी के पास से 17 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमकॉम (अंग्रेजी) डिग्री होल्डर युवक फर्जी वीजा बनाकर लोगों को ठगने में लगा हुआ था। वसंतकुंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कनाडा व यूएस का वीजा बनाता था और एक फर्जी वीजा बनाने के साढ़े चौदह लाख रुपये लेता था। आरोपी करीब तीन वर्षों से ठगी करने में हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह 100 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से पीड़ितों के 16 पासपोर्ट, यूरोपीय देशों की एक स्टाम्प, लैपटाप, पैनड्राइव और क्रेडिट कार्ड बरामद किया है। दक्षिण-पश्चिमी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हैदराबाद निवासी शालिनी नेलावाला ने वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस को 19 फरवरी को शिकायत दी थी कि वह हैदराबाद में एक कंसल्टेंसी एजेंसी चलाती है और उसका इमीग्रेशन का व्यवसाय है। 
जनवरी,2022 में उसकी यूके का टियर-5 वर्क वीजा बनाने के उद्देश्य से फेसबुक के माध्यम से एक एजेंट रामसब्बू (27) के संपर्क में आई। आरोपी ने उसे घिटोरनी का पता दिया। एक वीजा के लिए साढ़े चार लाख रुपये में सौदा तय हो गया। महिला ने इसको कुल आठ वीजा दे दिए। आरोपी महिला से महिपालपुर स्थित होटल से साढ़े चार लाख रुपये व पासपोर्ट ले गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता का एक पासपोर्ट का यूके का वीजा भेजा। महिला ने इस वीजा को इमीग्रेशन से चैक करवाया तो पता लगा कि वह फर्जी है। मामला दर्जकर एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में एसआई सुरेश ढाका व एसआई कर्मवीर सांगवान की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने आरोपी मूलरूप से तमिलनाडु निवासी रामसब्बू को छत्तरपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की एक टीम इसके साथियों को पकड़ने के लिए तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत में कई जगह दबिश दे रही है। इसके पास से सात पासपोर्ट तो महिला से लिए गए बरामद किए गए हैं। दस अन्य पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी के बैंक खाते को पता कर ये जानकारी में जुटी है कि अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है। आरोपी ने महिला के साथ पासपोर्ट अपने पास रखकर उसे ब्लैकमेल करने की साजिश भी रची थी।  

साथी के साथ चला रहा था रैकेट
लगातार पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह डेविड नाम के एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का यह धंधा चला रहा था। वह सभी नकली वीजा प्रदान कर रहा था। सह आरोपी डेविड को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें