फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी झील नौकायन के लिए खुली: दिल्ली सरकार ने दी अनुमति, यहां घूमने की मिली छूट, रखी ये शर्त

Wed, 18 Aug 2021 12:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पर्यटन विभाग की ओर से 14 अगस्त को झील में नौका विहार शुरू करने की अनुमति दी गई। झील की साफ सफाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बागवानी विभाग करता है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के मामलों लगातार कमी को देखते हुए दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने उत्तरी दिल्ली में स्थित नैनी झील में फिर से नौका विहार शुरू करने की अनुमति दी है। इस झील को कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


मॉडल टाउन में स्थित नैनी झील उत्तरी निगम के अधिकार क्षेत्र में आती है। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां काफी संख्या में लोग नौका विहार के लिए आते हैं। दिल्ली सरकार का दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) यहां पर्यटन गतिविधियों का बंदोबस्त कर रहा है। 

पर्यटन विभाग की ओर से 14 अगस्त को झील में नौका विहार शुरू करने की अनुमति दी गई। झील की साफ सफाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बागवानी विभाग करता है। विभाग ने बताया है कि झील की सफाई भी नियमित रूप से की जा रही है और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि मच्छरों का प्रजनन न हो। 
विज्ञापन


आधे घंटे की 130 रुपये फीस
यहां पैडलिंग बोट हैं, जिनमें चार लोगों के सवार होने की जगह है। बोट में आधे घंटे सैर करने के लिए 130 रुपये फीस लगती है। यहां आने वाले पर्यटकों को निश्चित रूप से कोरोना की सभी गाइडलाइन का पालन करना होगा। बिना मास्क के झील के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

त्योहारों से पहले बढ़ेगी रौनक
नगर निगम और पर्यटन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि दशहरा और दिवाली के जैसे त्योहारी से पहले नैनी झील खुलने से यहां अधिक संख्या में पर्यटक आकर्षित होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें