फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार: राजधानी में 50 लाख युवाओं को लगी वैक्सीन, दस दिन में 12 लाख लोगों को लगा टीका

Wed, 18 Aug 2021 12:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में 12 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल एक करोड़ 16 लाख 60 हजार लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 83 लाख 47 हजार को पहली और 33 लाख 13 हजार को दूसरी खुराक लग चुकी है। 
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में टीकाकरण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। अब तक करीब 50 लाख युवाओं को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें 43 लाख को पहली और सात लाख को दूसरी खुराक लगी है। दिल्ली में युवाओं की आबादी 92 लाख है। इस हिसाब से देखें तो टीकाकरण के लिए पात्र युवा आबादी में से 46.59 फीसदी को पहली खुराक लग चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में 12 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल एक करोड़ 16 लाख 60 हजार लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 83 लाख 47 हजार को पहली और 33 लाख 13 हजार को दूसरी खुराक लग चुकी है। 

कुल टीकाकरण में  45 से अधिक आयुवर्ग के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद युवाओं का स्थान है। पिछले 24 घंटे में 1,56, 217 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 
विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर विनय कुमार का कहना है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण होना जरूरी है। फिलहाल राजधानी में वैक्सीनेशन की रफ्तार ठीक है, हालांकि इसे और बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन

अब तक हुआ टीकाकरण( दोनों खुराक)
कुल खुराक लगाई गई- एक करोड़ 16 लाख 60 हजार
18 से 44 आयु वर्ग- 50 लाख
45 से अधिक-54 लाख
स्वास्थ्य कर्मचारी- 4 लाख 68 हजार
अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारी- 7 लाख 92 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें