फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डेंगू के मामलों ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा, सीजन में मिले 5,270 मामले

Mon, 15 Nov 2021 04:42 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पिछले एक सप्ताह में ही डेंगू के 2,570 मामले मिल चुके हैं। हालांकि इस बीच डेंगू से किसी की मौत की खबर नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 13 नवंबर तक डेंगू के कुल 5,277 मामला पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू मच्छर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में इस सीजन में 5,270 मामले मिल चुके हैं, जो 2015 के बाद से सर्वाधिक हैं। सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में ही डेंगू के 2,570 मामले मिल चुके हैं। हालांकि इस बीच डेंगू से किसी की मौत की खबर नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 13 नवंबर तक डेंगू के कुल 5,277 मामला पाए जा चुके हैं। इससे पहले 2020 में डेंगू के 1,072 मामले, 2019 में 2,036 मामले, 2018 में 2,798 मामले, 2017 में 4,726 मामले जबकि 2016 में 4,431 मामले पाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2015 में डेंगू ने भारी तबाही मचाई थी। उस वर्ष सिर्फ अक्तूबर में डेंगू के 10,600 मामले दर्ज किए गए थे, जो राष्ट्रीय राजधानी में 1996 के बाद से डेंगू का सबसे बुरा आंकड़ा था।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस वर्ष पाए गए डेंगू के कुल मामलों में से 3,740 मामले एक से 13 नवंबर तक ही पाए गए हैं। अक्तूबर में 1,196 मामले पाए गए थे। इस साल छह नवंबर तक डेंगू के कुल मामले 2,708 मिले थे और डेंगू से मरने वालों की आधिकारिक संख्या नौ है। सितंबर में 217 मामले दर्ज किए गए थे जो पिछले तीन सालों में सर्वाधिक थे। इस साल डेंगू से मरने वालों की संख्या 2017 के बाद से सर्वाधिक है। उस वर्ष डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें