फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Report: आठ राज्यों के 27 जिलों में गंभीर हुए हालात, केंद्र का सभी राज्यों को निर्देश- दवा का भंडारण बढ़ाएं

Fri, 10 Dec 2021 12:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हालात गंभीर हैं। सिक्किम के दक्षिणी जिले में पिछले एक सप्ताह में लगभग हर चौथा सैंपल कोरोना संक्रमित मिला है। इन राज्यों के 27 में से आठ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना की संक्रमण दर 10 से 25 फीसदी तक दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 से 8 दिसंबर के बीच संक्रमण दर पर रिपोर्ट तैयार कर 27 जिले चिह्नित किये हैं। इनमें सबसे खराब हालात सिक्किम में हैं और यहां 24.81 फीसदी तक सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं केरल के हालात भी बेहद खराब हैं। यहां नौ जिलों की संक्रमण दर सबसे ज्यादा बनी हुई है। अभी भी यह 10 फीसदी तक दर्ज हो रही है। वहीं केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन के कारण कोरोना के मामले बढ़ने की आशंकाओं के बीच राज्यों से टीका, दवाओं का भंडारण बढ़ाने व अधिक से अधिक सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हालात गंभीर हैं। सिक्किम के दक्षिणी जिले में पिछले एक सप्ताह में लगभग हर चौथा सैंपल कोरोना संक्रमित मिला है। इन राज्यों के 27 में से आठ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना की संक्रमण दर 10 से 25 फीसदी तक दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने यहां उपचार, जांच, निगरानी और टीकाकरण को लेकर राज्यों से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में प्रोटोकॉल में शामिल आठ दवाओं का भंडारण बढ़ाने का निर्देश दिया। यह सभी दवाएं केंद्र सरकार के भंडार में उपलब्ध हैं। साथ ही जोन स्तर पर बने वेयर हाउस में भी इनका भंडारण उपलब्ध है।

विज्ञापन

राज्यों को दिए यह निर्देश 

- आरटी पीसीआर जांच बढ़ाने पर ध्यान दें
- विदेश से आने वालों की निगरानी में कोई लापरवाही न बरतें
- संक्रमित मरीजों व उनके संपर्क में आने वालों की जांच व निगरानी की जाए
- कोविड सतर्कता नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी करें सभी राज्य 

कहां कितनी संक्रमण दर 
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक केरल के सबसे अधिक जिलों में संक्रमण दर अधिक मिल रही है। यहां नौ जिले में सबसे ज्यादा 11 फीसदी संक्रमण दर कोझिकोड में है। इसके अलावा मिजोरम के हन्नाथियाल और सेरछिप जिले में संक्रमण दर क्रमश: 22.37 और 19.29 फीसदी है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 5.38, पांडिचेरी के माहे में 6.24, नागालैंड के दीमापुर में 5.02 और मणिपुर के इंफाल में 5.79 फीसदी सैंपल एक सप्ताह में संक्रमित मिले हैं।

लगातार दूसरे दिन देश में बढ़े कोरोना मरीज
लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के नए मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9,419 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 159 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही अब तक देश में कोरोना के कुल मामले 3,46,66,241 हो गए। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 94,742 हो गई है। बीते 24 घंटे में 8251 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। 

सिंगापुर खतरे वाले देशों की सूची से बाहर
ओमिक्रॉन को लेकर खतरे वाले देशों की सूची से भारत ने सिंगापुर को हटा दिया है। अब इस सूची में ब्रिटेन, यूरोप के अन्य देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्स्वाना, चीन, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, तंजानिया, हांगकांग और इस्राइल शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें