दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को किसानों के आंदोलन को एक वर्ष पूरा हो गया। साथ ही किसानों ने 29 नवंबर को संसद कूच का एलान किया है। इन सबको देखते हुए पूरी दिल्ली के सभी बॉर्डरों को शुक्रवार सुबह से ही सील कर दिया गया। सभी बॉर्डरों पर शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।
आंदोलनरत किसानों के 29 नवंबर को संसद कूद को देखते हुए दिल्ली व नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी बॉर्डरों को शुक्रवार सुबह से सील कर दिया गया है। दिल्ली के बॉर्डरों से लेकर संसद भवन तक चार स्तरीय सुरक्षा चक्र बनाया गया है। बॉर्डरों पर बड़े कंटेनर और जर्सी बैरियर रख दिए गए हैं।
विज्ञापन
क्रेनों को तैनात कर दिया गया है। तीनों बॉर्डरों के अलावा अन्य बॉर्डरों पर बैरीकेड लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है। सुबह के समय गाजीपुर अंडरपास बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने अपनी अधिनस्थों को आदेश दिया है कि किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में प्रवेश न कर जाए।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को किसानों के आंदोलन को एक वर्ष पूरा हो गया। साथ ही किसानों ने 29 नवंबर को संसद कूच का एलान किया है। इन सबको देखते हुए पूरी दिल्ली के सभी बॉर्डरों को शुक्रवार सुबह से ही सील कर दिया गया। सभी बॉर्डरों पर शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
गाजीपुर, सिंधु व टिकरी बॉर्डर के अलावा, डीएनडी, कालिंदी कुंज, बदरपुर, आया नगर, रजोकरी, नजफगढ़ आदि सभी बॉर्डरों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी शुक्रवार सुबह से ही तैनात कर दिए गए थे। पुलिसकर्मी बॉर्डरों पर शुक्रवार सुबह से ही तैनात हो गए थे। हर बॉर्डर पर कई-कई थानाध्यक्षों को तैनात कर दिया गया है।
टिकरी बॉर्डर पर रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ बृहस्पतिवार रात को बैठक की और कहा कि कोई भी किसान टैक्टर लेकर किसी भी सूरत में दिल्ली में प्रवेश न कर जाए। टिकरी के अलावा घेवरा व नांगलोई आदि जगहों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
हालांकि टिकरी बॉर्डर व गाजीपुर बॉर्डर पर मार्ग खुले हुए थे और वाहनों की आवाजाही हो रही थी। हालांकि पुलिस ने बैरीकेड लगाए हुए थे और चेकिंग के बाद ही वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा था।
चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है
किसानों को रोकने के लिए चार स्तरीय सुरक्षा की गई है। सुरक्षा का पहला चक्र धरना स्थल के पास रहेगा। इसके बाद नई दिल्ली व बॉर्डर के बीच दूसरा सुरक्षा चक्र होगा। तीसरा चक्र नई दिल्ली बॉर्डरों पर रहेगा। चौथा व आखिरी चक्र संसद के पास होगा। संसद के पास भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संसद के आसपास स्थित मार्गों को बंद कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर एक कंपनी तैनात की गई
नई दिल्ली के बॉर्डरों पर भी सुरक्षा को कड़ा किया गया है। नई दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर शुक्रवार सुबह ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। सभी बॉर्डरों पर बैरीकेड लगाकर चेकिंग की जा रही थी। नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले हर बॉर्डर पर एक कंपनी के अलावा स्थानीय पुलिस के आठ से दस पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। नई दिल्ली के बॉर्डरों पर कंटेनर के अलावा जर्सी बैरियर लगाए गए हैं।
यहां पर क्रेनों को तैनात किया गया है, ताकि किसान की मूवमेंट को देखते हुए मार्गों को जर्सी बैरियर से तुरंत बंद किया जा सके। रणजीत सिंह फ्लाईओवर के ऊपर बैरीकेड लगाकर पुलिसकर्मी दिनभर चेङ्क्षकग करते रहे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी को आदेश दिया गया है कि कोई भी किसान नई दिल्ली में प्रवेश न कर पाए और अगर किसान नई दिल्ली में आए जाते है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देंगे।
किसान कर सकते हैं हंगामा
दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले हैं कि किसान नई दिल्ली में आकर ड्रामा सकते हैं। इसे देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल सेल समेत अन्य यूनिटों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है। किसानों के हंगामा करने के इनपुट का लैटर सभी यूनिटों को भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता का बयान
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने किसानों से अपील की है कि वह कानून व्यवस्था को बनाए रखे। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की तो दिल्ली पुलिस उसके खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। दिल्ली पुलिस ने सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है।