यहां प्रदर्शन कर रहे लगभग 40 किसानों की शीर्ष इकाई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ''हमारे संघर्ष का इतने लंबे समय तक खिंचना भारत सरकार की उसके नागरिकों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाता है।'' एसकेएम ने कहा कि तीन कृषि कानूनों की वापसी आंदोलन की पहली बड़ी जीत है और संगठन अपनी अन्य मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहा है। किसान संगठनों ने एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।
एसकेएम ने कहा, ''दिल्ली में किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में एसकेएम की मांग पर राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर भारी संख्या में किसान और श्रमिक पहुंच रहे हैं। दिल्ली में विभिन्न प्रदर्शन स्थलों पर हजारों किसान पहुंच गए हैं।''