फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद स्कूटी लेकर घर से निकला था युवक, अब भाटी माइंस में ऐसे हाल में मिला शव

Wed, 08 Sep 2021 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके के भाटी माइस के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक 60 से 65 फीसदी जला हुआ है। पुलिस को मौके से युवक का मोबाइल व बोतल मिली है। युवक फरीदाबाद से पांच सितंबर को गायब हुआ था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके के भाटी माइंस के जंगल में मंगलवार को एक युवक का जला हुआ शव मिला है। शव 60 से 65 फीसदी जला हुआ है। पुलिस को मौके से युवक का मोबाइल व ज्वलनशील पदार्थ वाली बोतल आदि सामान मिला है। युवक की स्कूटी कुछ दूरी पर खड़ी मिली है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ये खुदकुशी का मामला लग रहा है, हालांकि हत्या आदि एंगल से भी जांच की जा रही है। दक्षिण जिला पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस को सूचना दे दी है। सोशल मीडिया से युवक के शव के बारे में पता लगा था।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीपांशु (20) नांगला एंक्लेव सेक्टर-22, फरीदाबाद का रहने वाला था। युवक पांच सितंबर को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपने घर से स्कूटी से निकला था। युवक के परिजनों ने सारनपुर थाने की पर्वतिया पुलिस चौकी में युवक के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने युवक के गायब होने की बात सोशल मीडिया पर डाल दी थी। युवक की फोटो व स्कूटी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। किसी ने युवक की स्कूटी को भाटी माइंस के जंगल में खड़ा देखा। उसने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। परिजनों ने मैदानगढ़ी थाना पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद युवक को तलाश करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

युवक का शव मंगलवार को भाटी माइंस के जंगल में एक खान में मिला। युवक का शव 60 से 65 फीसदी जला हुआ है। हालांकि युवक के शव के पास से सुसाइड आदि जैसा कोई नोट नहीं मिला है। युवक के पास से उसका मोबाइल, पर्स व ज्वलनशील पदार्थ लाने के लिए इस्तेमाल की गई बोतल बरामद की है। 

मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि फरीदाबाद में केस दर्ज है। फरीदाबाद पुलिस को सूचना दे दी गई है।

गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक का उसकी महिला दोस्त से पांच सितंबर को झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक स्कूटी लेकर अपने घर से निकल गया था। युवक की बहन का ससुराल भाटी माइंस की संजय कॉलोनी में है। इस कारण युवक यहां आ गया हो। हालांकि वह अपने बहन के घर नहीं गया था।

युवक के शव मिलने पर उठ रहे हैं कई सवाल
दक्षिण जिला पुलिस शुरूआती जांच में इसे खुदकुशी का मामला बता रही है। सवाल ये है कि युवक ने जहां स्कूटी खड़ी की वहां खुदकुशी क्यों नहीं की। स्कूटी वाली जगह भी सुनसान है। युवक ने अगर खुदकुशी की है तो वह खान में क्यों गया। हो सकता है कि किसी रंजिश आदि की वजह से युवक की हत्या की गई हो। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें