फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू:  63 हजार बच्चों ने दिया मॉक एग्जाम, अब 22 मार्च से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं 

Mon, 21 Mar 2022 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तीन पालियों में किया गया मॉक परीक्षा का आयोजन। 97 फीसदी बच्चों ने डीयू पोर्टल पर अपलोड की उत्तर-पुस्तिका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में ओपन बुक एग्जामिनेशन(ओबीई) को लेकर रविवार को 63 हजार छात्रों ने मॉक परीक्षा दी। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी सामने नहीं आई। अब 22 मार्च से विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययरत छात्रों की सेमेस्टर परीक्षा शुरू होगी, जिसके लिए छात्रों को ओबीई देनी होगी। 

विज्ञापन


दरअसल, ओबीई को लेकर डीयू प्रशासन की ओर से रविवार को मॉक परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए बच्चों को तैयार करना था। इसमें तीसरे, पांचवे व सातवें सेमेस्टर के छात्र शामिल हुए। डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने पर करीब 97 फीसदी बच्चों ने डीयू के पोर्टल पर उत्तर पुस्तिका को अपलोड किया।

अधिकारी ने बताया कि तीन पालियों में आयोजित मॉक परीक्षा में छात्रों को कहीं से भी परीक्षा देने की छूट थी। इस दौरान तीन पालियों में किसी भी पाली में तकनीकी गड़बड़ी देखने को नहीं मिली। अब 22 मार्च से शुरू होने वाले सेमेस्टर परीक्षा में एक लाख एक हजार छात्रों को परीक्षा देनी है। इसके लिए भी प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। 
विज्ञापन


मई में आयोजित होगी ऑफलाइन परीक्षा 
इस सेमेस्टर की परीक्षा के बाद अब अगले सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में ही किया जाएगा, जो कि मई में आयोजित होगी। दो साल बाद होनी वाली ऑफलाइन परीक्षा के लिए भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमर कसना शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कोरोना को देखते हुए डीयू में ओपन बुक एग्जामिनेशन(ओबीई) परीक्षा का स्वरूप लाया गया था। इसके तहत छात्रों को कहीं से भी परीक्षा देने की छूट दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें