फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: एयर एंबुलेंस के नाम पर गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 30 लाख ठगे, गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 04:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 10 से 12 लोगों से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। नवदीप के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी वेबसाइट पर एयर एंबुलेंस दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक युवक को शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिलक नगर निवासी नवदीप संधू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 10 से 12 लोगों से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। नवदीप के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी की गर्लफ्रेंड प्रभदीप कौर को पुलिस की कई टीमें तलाश रही है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्य सुंदरम ने बताया कि पांच फरवरी को मानू अरोड़ा ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें एयर एंबुलेंस की जरूरत थी। दरअसल एक मरीज को गुवाहाटी, असम से हैदराबाद शिफ्ट करना था।
विज्ञापन


पीड़ित ने गूगल की मदद से एक वेबसाइट पर संपर्क किया। इसके बाद एयर एंबुलेंस दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने पीड़ित से 4.24 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद आरोपी एंबुलेंस के लिए बहाने बनाने लगे। रुपये वापस मांगने पर उन्होंने इंकार कर दिया। यहां तक कि आरोपियों ने फोन भी उठाना बंद कर दिया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि ट्रांसफर की गई रकम एक निजी कंपनी के खाते में गई है। निजी कंपनी आरोपी नवदीप के पिता और प्रभदीप की मां के नाम पर रजिस्टर्ड थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें