फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दुष्कर्म के आरोपी के परिवार ने पीड़ित युवती से की मारपीट, गर्दन पर चाकू रखकर केस वापस लेने की धमकी दी

Sun, 27 Mar 2022 04:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

21 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ आनंद विहार इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता, भाई व भाभी हैं। गत 9 फरवरी को पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार में दुष्कर्म पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोपी के परिवार ने युवती के गले पर चाकू रखकर उसके साथ मारपीट की। धमकी दी कि यदि पांच अप्रैल तक उसने केस वापस नहीं लिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन


वारदात के बाद से पीड़िता बुरी तरह सहमी हुई है। उसने पुलिस से शिकायत करने के बाद सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ आनंद विहार इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता, भाई व भाभी हैं। गत 9 फरवरी को पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तभी से आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 23 मार्च को वह भाभी के साथ किसी काम से बाहर निकली थी। इस बीच रास्ते में उसे आरोपी के माता-पिता व बहन मिले। इन लोगों ने पीड़िता से गाली-गलौज की और गर्दन पर चाकू रखकर पांच अप्रैल तक केस वापस लेने की बात कही। मारपीट भी की। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें