फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में युवक ने पत्नी पर फेंका तेजाब, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Fri, 21 Sep 2018 05:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोकुलपुरी में आटा लाने के लिए पैसे मांगने पर एक शख्स ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। बीच-बचाव कराने आया एक युवक भी झुलस गया। जख्मी हालत में महिला शाहीन (25) और युवक शाहदाब (22) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शाहदाब को छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


वहीं, आरोपी पति नौशाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शाहीन परिवार के साथ गली नंबर-2, न्यू मुस्तफाबाद में रहती है। आठ साल पूर्व शाहीन की शादी नौशाद से हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। 

नौशाद वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। परिजनों का कहना है कि नौशाद शाहीन पर शक करता है, जिसकी वजह से वह मोबाइल भी घर में रखने नहीं देता है।

मंगलवार दिन में शाहीन पड़ोसी का मोबाइल लेकर मां से बात कर रही थी। इस दौरान नौशाद पहुंच गया। गाली-गलौच कर मोबाइल छीनकर नौशाद दुकान पर चला गया। 
विज्ञापन

कुछ देर बाद शाहीन नौशाद के पास दुकान पर आटे के लिए पैसे लेने पहुंची। पैसे मांगते ही वह भड़क गया। उसने अपने पास रखा तेजाब निकालकर शाहीन पर फेंक दिया। वहीं पास में मौजूद एक युवक ने शाहीन को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उस पर भी तेजाब डाल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें