फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल : दिल्ली में आज से फिर चढ़ेगा पारा, कुछ जगहों पर चल सकती है लू, यलो अलर्ट जारी

Sun, 08 May 2022 03:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शनिवार को  शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 39.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मिली राहत का असर रविवार से खत्म हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से पारा चढ़ेगा व अगले सप्ताह तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने की भी संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 39.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तेज धूप रही। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 29 से 81 फीसदी रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा नजफगढ़ में 41.7, गुरुग्राम में 41.5 व नोएडा में 40.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Trending Videos

अगले 24 घंटे मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन भी मौसम साफ रहेगा व तपिश बढ़ेगी। विभाग ने 10 से 13 मई तक यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। अगले सप्ताह तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ने लगी आबोहवा
वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत बिगड़ना शुरू हो गई है। हवा की सेहत औसत से खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआइ 206, फरीदाबाद 215, गाजियाबाद 242, ग्रेटर नोएडा 184, गुरुग्राम 187 व नोएडा 224 एक्यूआइ रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें