फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जेल में बंद एक बदमाश के पिता को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना, फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका

Sat, 07 May 2022 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर आधा दर्जन से अधिक गोलियां बरसाईं। पुलिस को गैंगवार की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों की पहचान में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के खेड़ा गांव में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने जेल में बंद एक बदमाश के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उस पर आधा दर्जन से अधिक गोली चलाई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पास के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार की वजह से हत्या की गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त खेड़ा गांव निवासी ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि मृत ब्रह्मप्रकाश हत्या के मामले में जेल में बंद बदमाश कपिल मान उर्फ कल्लू का पिता था। कपिल मान गोगी गैंग का सदस्य है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि टिल्लू गैंग के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय ब्रह्मप्रकाश अपने घर और नहर के बीच एक दुकान के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहा है कि बाइक से दो युवक आए थे। एक युवक बाइक से उतर कर ब्रह्म प्रकाश के पास आया। जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर कुछ आगे बढ़ गया। गोली मारने के बाद बदमाश अपने साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें