आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति की संभावना है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा और गुजरात राज्य के उत्तरी भाग में भी ऐसे ही हालात रह सकते हैं। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग के कारण आसपास की हवा दमघोंटू हो गई है। यही वजह है कि बीते एक दिन में ही यहां की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बीते एक दिन पहले जहांगीरपुरी का एक्यूआई 220 था जबकि बुधवार को यह 322 तक पहुंच गया। वहीं, इसके अलावा दिल्ली का एक्यूआइ 287, फरीदाबाद 336, गाजियाबाद 261, ग्रेटर नोएडा 314, गुरुग्राम 353 व नोएडा 317 एक्यूआई रहा।
अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 23 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:54 बजे
सूर्योदय का समय: 5:43 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। लू चलने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर मध्यम रहेगा।