दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा सागर धनखड़ हत्या मामले में रोहिणी कोर्ट में आज चार्जशीट दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि सुशील समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। सागर हत्या मामले में अभी तक कुल 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दो आरोपी प्रवीण डबास व अनिल धीमान बाद में गिरफ्तार हुए थे। जार्चशीट में कुल 150 गवाह हैं। इनमें 50 प्राइवेट गवाह हैं।
दो और आरोपियों की पहचान हुई-
सागर धनखड़ हत्या मामले में अभी तक कुल 20 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इससे पहले 18 आरोपियों की पहचान हुई थी। दो आरेपियों की और पहचान हुई है। दोनों आरोपी सुल्तानपुर डबास गांव के रहने वाले हैं। सागर हत्या मामले में अब तक कुल 20 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पांच आरोपी अभी तक फरार हैं। इनमें से तीन पर 50-50 हजार का इनाम रखा हुआ है।