पुलिस ने पड़ोसियों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर बिस्तर पर झरना का शव पड़ा था। उसके गले पर चुन्नी लिपटी थी। पड़ोस में रहने वाले झरना के परिजन भी वहां पहुंच गए। गला घोंटकर झरना को मौत के घाट उतारा गया था।
परिजनों ने शक जाहिर किया कि झरना की हत्या उसके नंदू ने की है। दरअसल नंदू और झरना का कई सालों से विवाद चल रहा था। झरना सीआर पार्क में एक कोठी में खाना बनाने का काम करती थी। 2017 में नंदू ने पत्नी पर हमला किया था। झरना के भाई व जीजा ने बचाने का प्रयास किया था तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला किया था। पुलिस ने उसी समय हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में दो जून को नंदू जमानत पर आया था।
परिवार का आरोप है कि जेल से आने के बाद नंदू झरना और बाकी परिजनों पर हत्या के प्रयास का केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहा था। परिजन ने कई बार पुलिस से शिकायत की और कोर्ट भी चले गए थे।
फिलहाल उसकी जमानत रद्द कर दी गई थी। रविवार कोउसे दोबारा से जेल जाना था। आरोप है कि शनिवार को गुस्से में नंदू ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में कमरे का ताला बाहर से लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शाम के समय ही आरोपी नंदू को को दबोच लिया।