फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में वारदात दिल्ली में गिरफ्तार: पुलिस के हत्थे चढ़े ठकठक गैंग के दो सदस्य, एक करोड़ की लूटी थी ज्वेलरी

Tue, 18 Jun 2024 04:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पुलिस ने ठकठक गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों ने आगरा में करीब एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटी थी। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिला पुलिस ने ठकठक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों ने आगरा में एक हीरा व्यापारी से करीब एक करोड़ की ज्वेलरी लूटी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी हुई ज्वेलरी में से 60 फीसदी ज्वेलरी बरामद की है। 

विज्ञापन


डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया, 'जांच करने पर महिला के पास से हीरे की 23 वस्तुएं बरामद हुईं। 60 फीसदी चीजें बरामद कर ली हैं और आगरा पुलिस को सूचित किया है। कुणाल और गीता नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुणाल की पिछली पांच संलिप्तताएं इसी कार्यप्रणाली में शामिल हैं। इसमें लगभग 13 लोग शामिल हैं।

आरोपियों ने 15 जून की रात मदिया कटरा तिराहा पर व्यापारी की कार से 36 हीरा जड़ित जेवरात से भरा बैग उड़ाया था। 400 ग्राम सोने में 100 कैरट के हीरे जड़े थे। बैग में 1.50 लाख रुपये नकद थे। साउथ दिल्ली पुलिस ने गैंग की गीता और कुणाल नामक दो सदस्यों को पकड़ा है। गीता (40) और कुणाल (22) दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और दोनों ने आगरा में वारदात की बात कबूली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें