कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बाद पार्टी हाईकमान ने प्रियंका गांधी वाड्रा को यहां से मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके पति व कारोबारी राबर्ट वाड्रा ने खुशी जाहिर की है। राबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी हो रही है कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका ने चुनाव प्रचार के दौरान भी कड़ी मेहनत की है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वायनाड के लोग एकजुटता के साथ प्रियंका को भारी बहुमत के साथ जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता को धन्यवाद देता हूं। क्योंकि पूरे देश में लोगों ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताते हुए मतदान किया और गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाई। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी पहले के मुकाबले इस बार अच्छी खासी सीटें जीती हैं। राबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि प्रियंका चुनाव जीतकर संसद जाएंगी, तो उसके बाद मैं भी सक्रिय राजनीति में शामिल हो सकता हूं।
राहुल ने आगे कहा कि रायबरेली और वायनाड को ‘‘दो-दो सांसद मिलेंगे।" उन्होंने कहा, ‘‘रायबरेली से मेरा पुराना नाता है और मुझे बहुत खुशी है कि मैं इसका प्रतिनिधित्व करूंगा। यह कोई आसान फैसला नहीं था, क्योंकि मेरा लगाव दोनों (वायनाड और रायबरेली) से है।’’
मैं रायबरेली में भी करूंगी भाई की मददः प्रियंका
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। वायनाड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। मैं एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की कोशिश करुंगी। रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है और मैंने रायबरेली और अमेठी के लिए काफी काम किया है। मैं भैया की मदद रायबरेली में भी करुंगी। हम दोनों वायनाड और रायबरेली में एक-दूसरे की मदद भी करेंगे।