फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: आज से आठ दिन के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही पर आंशिक रूप से रोक, जानें टाइमिंग

Fri, 19 Jan 2024 02:14 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
विज्ञापन
IGI Airport - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के चलते 19 जनवरी से सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच दिल्ली हवाई अड्डे से कोई फ्लाइट न ही आएगी और न ही यहां से उड़ान भरेगी। यह पाबंदी 26 जनवरी तक लागू रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने भी घोषणा कर दी है। 26 जनवरी की वजह से दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) का कहना है कि 26 जनवरी के मद्देनजर वे 19 जनवरी से 27 जनवरी तक दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि माना जा रहा है कि मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने की वजह से स्टेशनों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें बढ़ सकती हैं विशेष रूप से पीक आवर्स में। इस वजह से सिक्योरिटी चेक में अधिक समय लग सकता है।

विज्ञापन


डीएमआरसी ने मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों से कहा है कि यात्रा में कुछ समय अतिरिक्त लेकर चलें। लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में यात्रियों से कहा गया है कि वे सिक्योरिटी चेक के समय सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करें। मेट्रो में यात्रा के दौरान कैरी-ऑन बैग्स और और अन्य सामान की सख्ती से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें