गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच निहाल विहार के बाद खालिस्तानी समर्थकों ने उत्तम नगर में खालिस्तान समर्थित नारे लिखकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने हस्तसाल के एक सरकारी स्कूल की दीवार पर नारे लिख दिए। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन्हें मिटा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात उत्तम नगर थाना पुलिस को स्कूल की दीवार पर नारे लिखे की जानकारी मिली।