दादरी में किसानों के वाहनों को टोल पर फ्री निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान यूनियन के ?
- फोटो : Grnoida
दादरी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के किसानों ने बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित लुहारली टोल और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर टोल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान 30 मिनट तक दोनों टोल किसानों ने फ्री करा दिया। किसानों का आरोप है कि टोल कर्मी किसानों की गाड़ियों को रोककर जबरन शुल्क वसूल रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह व युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित रावल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे और सभी बूथों को फ्री कर दिया, जबकि कुछ किसानों ने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर टोल को भी फ्री करा दिया। इसके बाद लुहारली टोल प्रबंधक अमरेंद्र कुमार झा व बील टोल प्रबंधक संजय चाहर ने किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि स्टीकर लगी कारों व कार्डधारक को नहीं रोका जाएगा। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।