फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेलगढ़ में परशुराम की मूर्ति खंडित, ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
बिलासपुर के गांव दलेलगढ़ में मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
बिलासपुर। दलेलगढ़ में बृहस्पतिवार को डालेश्वर मंदिर परिसर में लगी परशुराम की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने किसी जानवर द्वारा मूर्ति गिराने की आशंका जताई है, लेकिन ग्रामीणों और धार्मिक संस्थाओं ने अराजक तत्व का हाथ होने की बात कही है। ग्रामीणों ने रविवार को महापंचायत भी बुलाई है।
विज्ञापन

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर की चहारदीवारी नहीं है। मूर्ति खंडित थी जिसे किसी जानवर द्वारा गिराने की आशंका है। ग्रामीणों के सहयोग से मूर्ति का गंगनहर में विसर्जन कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बिलासपुर चौकी प्रभारी सतवीर परमार ने बताया कि अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
वहीं, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा व प्रदेश महामंत्री परमानंद शर्मा ने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर आरोपियों की पहचान कर नई मूर्ति स्थापित करवाने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाने की भी बात कही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के बागपुर, सलेमपुर, नियाना, बरसात, पीपलका, इमलिया समेत अन्य गांव के लोगों के आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें