फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। गांव टपकन में बृहस्पतिवार को अरावली के समीप बने चेकडैम में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान फरहान पुत्र अकबर, मोइन पुत्र मकसूद व अम्मार पुत्र लुकमान के रूप में हुई है। तीनों ही बच्चे रेहना निवासी सातवीं कक्षा के छात्र हैं। वे घर से सुबह स्कूल के लिए आए थे लेकिन स्कूल जाने की जगह टपकन गांव के चेकडैम में नहाने पहुंच गए।
विज्ञापन

बच्चों के डैम पर पहुंचने के दौरान टपकन गांव से एक महिला भी कपड़े धोने के लिए गई हुई थी। महिला के सामने तीनों बच्चे नहाने के लिए चेकडैम में उतरे। जब तीनों बच्चे डूबने लगे तो महिला ने काफी शोर मचाया। चेकडैम गांव के काफी दूर है। जिसकी वजह से महिला की आवाज को कोई नहीं सुन पाया। मदद के लिए महिला गांव से लोगों को बुलाने गई लेकिन तब तक बच्चों की डूबने से मौत हो गई। महिला के बुलाने पर काफी लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले की सूचना नूंह सदर पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को निकाला गया। शवों को नूंह सीएचसी में लाया गया। दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं नूंह सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
भाजपा नेता ने जताया शोक ऱ्
रेहना निवासी पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने इस घटना पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह संकट के समय में पीड़ित परिवार के साथ हैं। प्रशासन से पीड़ितों की हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन

लापरवाही से हर वर्ष जाती है बच्चों की जान ऱ्
जिले के हर गांवों में तालाबों व चेकडैम की स्थिति दयनीय है। इसके चलते वर्ष 2019 में भी इंडरी खंड के गांव रेवासन में एक साथ तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो चुकी है। बीते वर्ष 2020 में एक साथ उजीना व मालब गांवों में 3 बच्चों की मौत हुई है। फिर भी प्रशासन इन घटनाओं पर तालाबों के उत्थान के लिए कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। आज भी गांवों में अधिकतर तालाब बिना चारदीवारी के हैं।
विज्ञापन

फोटो ऱ् नूंह सीएचसी में पहुंचे मृतकों के परिजन।
ऱ् इस चैक डैम में डूबने से हुई बच्चों की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें