फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मोहन ने बताया कि सांपकी नंगली थाना सोहना निवासी रामनिवास (25) भिवाड़ी एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी खत्म कर वह अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था । सुबह जब वह धुलावट गांव की सीमा से थोड़ी आगे पहुंचे तो सामने से बड़ी लापरवाही से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें रामनिवास को लगी चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वही चचेरा भाई विक्रम घायल हो गया हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई विक्रम की शिकायत पर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फोटोऱ् हादसे के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व राहगीरों की भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें