फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरुतेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रीअरबिंदो कॉलेज में आयोजित की गई अंतर विश्वविद्यालय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
विज्ञापन

-75 टीमों ने कराया था पंजीकरण, प्रदर्शन के आधार पर हुआ 13 टीमों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री अरबिंदो कॉलेज के तत्वावधान में सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम महक-2024 के अंतर्गत नाट्य संस्था मोक्ष के माध्यम से अंतर विश्वविद्यालय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डीयू, आईपीयू, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी आदि विश्वविद्यालयों के अलावा विभिन्न कॉलेजों से आए नुक्कड़ नाटक की लगभग 75 टीमों ने पंजीकरण कराया। अंत में 13 टीमों को इस प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों ने अलग-अलग विषयों को केंद्र में रखकर दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गुरुतेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को दिया गया, दूसरा पुरस्कार शहीद भगत सिंह कॉलेज(सांध्य), तीसरा पुरस्कार नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी को दिया गया। इसके अलावा सब्जेक्ट व बेस्ट थीम के लिए कालिंदी कॉलेज की टीम को भी पुरस्कृत किया गया। मोक्ष नाट्य संस्था के संयोजक डॉ हंसराज सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिकता और गतिशील जीवन शैली के कारण नुक्कड़ नाटकों के प्रति लोगों का रुझान कम हुआ है। नेटफ्लिक्स पर ओटीटी व लघु फिल्मों के प्रसारण के कारण भी लोगों की रुचि नुक्कड़ नाटकों में कम हुई है। इस विधा को जीवित रखने के लिए आवश्यक है कि नाटक और रंगमंच को पाठ्यक्रमों में लगाना होगा और रंगमंच के लिए कलाकारों को तैयार करना चाहिए, ताकि यह महानगरों तक ही सीमित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें