फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर साइट पर मिले 60 बोरवेल, जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22-डी में ऐस वाईएक्सपी प्रोजेक्ट में भूजल दोहन का मामला
विज्ञापन

-अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद भूगर्भ जल विभाग की टीम ने की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला में भूजल दोहन की खबर प्रकाशित होने के बाद भूगर्भ जल विभाग की टीम ने बुधवार को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22-डी में ऐस वाईएक्सपी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रोजेक्ट में 60 बोरवेल मिले हैं। इनमें से 10 से अधिक बोरवेल में मोटर लगी थी। साइट पर बड़ी मात्रा में पाइप भी मिले हैं। हालांकि निरीक्षण के समय भूजल दोहन नहीं हो रहा था। विभागीय अधिकारियों ने बिल्डर को जल्द कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।

ऐस ग्रुप का वाईएक्सपी प्रोजेक्ट में बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा है। यहीं बिल्डर पंपों की मदद से भूजल बाहर नाले में बहा रहा है। अमर उजाला में मंगलवार 19 मार्च के अंक में ‘बिल्डर नाले में बहा रहा भूजल, जांच हुई शुरू’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। भूजल दोहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। भूगर्भ जल विभाग की टीम मंगलवार को प्रोजेक्ट की जांच के लिए निकली थी। लेकिन दुर्घटना होने पर टीम नहीं जा सकी। बुधवार को टीम ने दनकौर कोतवाली पुलिस के साथ प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ऐस वाईएक्सपी प्रोजेक्ट के निरीक्षण में मौके पर 60 बोरवेल मिले है। इनमें से करीब 10 में मोटर लगी थी। मौके पर भूजल दोहन नहीं हो रहा था, लेकिन वहां पाइप और पंप मिले हैं। बिल्डर को कारण बताओ नोटिस जारी होगा। एनओसी नहीं होने पर बिल्डर पर जुर्माना लगाया जाएगा। - अंकिता राय, हाइड्रोलॉजिस्ट भूगर्भ जल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें