फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी रिवॉल्वर से रौब झाड़ने के लिए चलाई गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 सेक्टर निवासी भट्ठा मालिक ने रौब झाड़ने के लिए शराब के नशेे में हवा में गोली चला दी। कासना थाना पुलिस ने गलत दिशा में फॉरच्यूनर खड़ी कर खड़े आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है। पुलिस ने रिवॉल्वर के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

कासना थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि बीटा-2 सेक्टर निवासी हरीश यादव का सिकंदराबाद में ईंट भट्ठा है। शुक्रवार रात हरीश साझेदार के साथ सिकंदराबाद से ग्रेटर नोएडा लौट रहा था। इस दौरान हरीश यादव ने शराब पी थी। हरीश ने शुक्रवार रात रामपुर गांव के पास गलत दिशा में सड़क पर फॉरच्यूनर खड़ी कर दी और लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में गोली चला दी। आवाज सुनकर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा कट के पास जांच कर रहे पुलिसकर्मी पहुंच गए।
पुलिसकर्मियों ने जांच की तो हरीश का साथी फरार हो गया। पुलिस नेे हरीश का मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा-30 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें