Weather Forecast Update in Hindi: सुबह बारिश होते ही लोगों को बारिश से राहत मिल गई। हालांकि सुबह होने के कारण रास्ते में ऑफिस, दुकान या अन्य काम से निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। बाइक वाले दुकान या पेड़ देख रहे थे, जिससे वे वहां खड़े हो सकें और ऑफिस बिना भीगे पहुंच जाएं
दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई। एनसीआरवासी गर्मी और उमस के कारण पिछले कई दिनों से परेशान थे। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो गई।
विज्ञापन
सुबह बारिश होते ही लोगों को बारिश से राहत मिल गई। हालांकि सुबह होने के कारण रास्ते में ऑफिस, दुकान या अन्य काम से निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। बाइक वाले जहां दुकान या पेड़ देख रहे थे, जिससे वे कुछ देर वहां खड़े होकर इंतजार कर सकें और ऑफिस बिना भीगे पहुंच जाएं वहीं ऑटो व अन्य वाहन वाले भी जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते थे।