फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद रोड को हाईवे का दर्जा दिलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) रोड को नेशनल हाइवे (एनएच) का दर्जा दिलाने की कवायद फिर से शुरू हुई है। प्राधिकरण की ओर से इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी है। इससे पहले भी प्राधिकरण केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटा चुका है, लेकिन इस प्रस्ताव को खारिज किया जा चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, प्राधिकरण ने गाजियाबाद के एनएच-9 स्थित छिजारसी से नोएडा एक्सप्रेसवे को पार करते हुए यमुना तक करीब 23 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन मार्ग का काफी काम पूरा कर लिया है। एफएनजी रोड पर बहलोलपुर में मिनी अंडरपास का काम भी चल रहा है। 2015 में इस रोड को एक तरफ गाजियाबाद के मेरठ रोड से नोएडा तक करीब 8 किलोमीटर और दूसरी ओर फरीदाबाद के रास्ते सोहना रोड तक करीब 28 किलोमीटर तक विस्तार कर नेशनल हाइवे के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह परियोजना काफी दिनों से ठंडे बस्ते में रही। अगर इस पर योजना पर अमल हो जाता है तो इसके बनने के बाद गाजियाबाद से फरीदाबाद जाने में आसानी होगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, एक्सप्रेसवे, ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद होगा।
यह थी पुरानी योजना
पुरानी योजना के तहत नोएडा से गाजियाबाद को जोड़ने के लिए छिजारसी कट के पास एलिवेटेड रोड बननी थी। वहीं, सेक्टर-112 से सेक्टर-140 तक करीब 6.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड की भी योजना थी। इसी कड़ी में एक्सप्रेसवे पर एक रोटरी बनाने की योजना थी। सेक्टर-168 के पास यमुना पर पुल बनाकर फरीदाबाद को जोड़ने की योजना थी। यह सभी योजनाएं अभी ठंडे बस्ते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें