फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के बिलासपुर मार्ग पर अमेजॉन वेयरहाउस के नजदीक देर रात एक कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार और ट्रैक्टर सवार लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे का कारण तेज रफ्तार डंपर था, जो लापरवाही से आ रहा था। हादसे में ट्रैक्टर और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम भी लग गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 बल्लभगढ़ फरीदाबाद निवासी संतोष ने बताया कि उनका भतीजा प्रदीप (23) कार में सवार होकर अपने साथी प्रिंस और चेतन के साथ सोमवार देर रात तावडू में एक लगन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था। कार बिलासपुर पहुंचने पर तेज गति और लापरवाही से आ रहा डंपर सामने आ गया, इससे बचने की कोशिश में उन्होंने कार दूसरी ओर मोड़ी, जिसपर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। कार सवार प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी प्रिंस और चेतन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर चालक और उसका साथी भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखकर अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद लगे जाम को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सबसे छोटा था प्रदीप
संतोष ने बताया कि उनका भतीजा प्रदीप परिवार में सबसे छोटा है। परिवार में उनके अलावा उनका एक बड़ा भाई और बहन है। प्रदीप की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हादसे की सूचना पर लगन कार्यक्रम में भी शोक छा गया।
विज्ञापन

फरीदाबाद में भर्ती हैं कार सवार
संतोष ने बताया कि इस हादसे में घायल प्रिंस और चेतन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर का चालक और उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- रतन सिंह, तावडू सदर थाना प्रभारी
दो साल की बच्ची को पिकअप ने कुचला
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित गुर्जर मोहल्ले में घर के आगे खेल रही दो साल की बच्ची को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। इसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप गाड़ी और चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बच्ची के दादा गिर्राज प्रसाद ने सिटी चौकी फिरोजपुर झिरका में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि मेरी दो साल की पोती राशि पुत्री संजय पटेल मोहल्ला गुर्जरवाड़ा में सुबह 10 बजे घर के आगे खेल रही थी। अचानक तेज गति से देवी मंदिर की ओर से आयी पिकअप गाड़ी ने पोती को बेरहमी से कुचल दिया। मोहल्ले वालों ने पिकअप गाड़ी और चालक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। बाद में चालक और गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार का कहना है कि पिकअप गाड़ी व चालक को अपने कब्जे में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कल सुबह चालक को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें