फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीसीबी शुरू करेगा आम्रपाली के चार प्रोजेक्टों में फ्लैट की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) आज से आम्रपाली के चार प्रोजेक्टों के फ्लैटों की बिक्री शुरू करेगा। अधूरे बने इन फ्लैटों की बिक्री अब तक नहीं हुई है। इनको एक योजना के तहत खरीदारों को दिलाया जाएगा। फ्लैटों का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 14 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एनबीसीसी की ओर से सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट रिसीवर के सहयोग से आम्रपाली के अनसोल्ड फ्लैटों की बिक्री का काम शुरू किया गया है। यहां फ्लैटों की बिक्री के बाद चरणबद्ध तरीके से इसका निर्माण का काम पूरा किया जाएगा। उसी चरणबद्ध तरीके से पेमेंट प्लान भी बनाया गया है, जिससे फ्लैट खरीदने वालों पर किसी तरह का बोझ नहीं पड़े। फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोग मौके पर जाकर देख सकते हैं। अगर एक फ्लैट के लिए एक से अधिक आवेदन आते हैं तो इसके लिए ड्रॉ के माध्यम से फैसला होगा।
इन चारों प्रोजेक्ट के बिकेंगे फ्लैट
हार्टबिट-1 फेज 2, सेक्टर-107
हर्ट बिट-2 फेज-2, सेक्टर- 107
लीजर वैली आदर्श आवासीय योजना, ग्रेनो वेस्ट
ड्रीम वैली एंचैंटे, ग्रेनो वेस्ट
275 फ्लैटों की होगी बिक्री
सेक्टर-107 स्थित हर्टबिट-1 फेज-2 प्रोजेक्ट में एनबीसीसी 23 फ्लैटों की बिक्री आज से शुरू करेगा। यहां फ्लैटों की कीमत करीब 65 लाख रुपये से लेकर 84 लाख तक होगी। यह दो और तीन बेडरूम फ्लैट होंगे। वहीं हर्ट बिट-2 फेज-2 प्रोजेक्ट के कुल 72 फ्लैटों की बिक्री होगी। यहां फ्लैटों की कीमत 73.2 लाख से 1.13 करोड़ तक हैं। इसी तरह ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजर वैली आदर्श आवासीय योजना के 102 फ्लैटों की बिक्री की योजना बनाई गई है। यहां बने फ्लैटों की कीमत 34.68 लाख से 38.75 लाख तक है। जबकि ग्रेनो वेस्ट के ड्रीम वैली एंचैंटे प्रोजेक्ट के 78 फ्लैटों की बिक्री एनबीसीसी करेगा। इसकी कीमत 31.9 लाख से 42.1 लाख होगी। यहां दो और तीन बेड रूम के फ्लैट होंगे।
विज्ञापन

यह होगा पेमेंट प्लान
सबसे पहले बुकिंग अमाउंट के तौर पर तीन लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा आवंटन पत्र मिलने पर कुल कीमत की 20 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। 12वीं फ्लोर तक स्ट्रक्चर पूरा होने पर 25 प्रतिशत और राशि देनी होगी। इसी तरह से छत तक काम पूरा होने पर 25 प्रतिशत राशि, फ्लोरिंग का काम पूरा होने पर 15 प्रतिशत, भीतरी और बाहरी दीवार की पेंटिंग आदि होने पर 10 और फ्लैट का पजेशन मिलने पर बाकी बची 5 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोग एनबीसीसी के पोर्टल www.nbccindia.com या receiveramrapali.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एनबीसीसी के सेक्टर-76 स्थित ऑफिस पर भी संपर्क किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म ऑफिस में ही जमा होंगे। इसे स्पीड पोस्ट किया जा सकता है या फिर हाथों हाथ जमा किया जा सकता है।
42 हजार खरीदरों ने कराई थी बुकिंग
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली के अलग-अलग प्रोजेक्टों में करीब 42 हजार फ्लैट खरीदारों ने बुकिंग कराई है। फ्लैट मिलने में देरी के बाद सुप्रीम कोर्ट में मामला गया। सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट रिसीवर नियुक्त किया है। इसके अलावा एनबीसीसी को आम्रपाली के अधूरे फ्लैटों के निर्माण और अनसोल्ड प्रॉपर्टी को बेचने की जिम्मेदारी दी है।
आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट में 8 को होगी एफएआर की नीलामी
नोएडा। सेक्टर-76 आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट में फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) की नीलामी 8 सितंबर को होगी। एफएआर खरीदने वाला बिल्डर यहां तीन टावरों में 178 फ्लैट बना सकेगा। इसके अलावा कुछ वाणिज्यिक निर्माण भी हो सकेंगे। इसके लिए चार सितंबर तक प्री-बिड की ईएमडी जमा करनी होगी। इसका न्यूनतम रिजर्व प्राइस 40 करोड़ रुपये रखा गया है। इससे ज्यादा बोली लगाने वाले को एफएआर बेची जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें