निठारी गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका बेटा गंगा कांप्लेक्स स्थित स्टेशनरी की दुकान पर काम करता है। शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि उसके पड़ोस में रहने वाली 35 वर्षीय महिला उसके बेटे को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गई है।
जो महिला किशोर को लेकर गई है वह अक्सर किशोर से मिलने दुकान पर जाती थी। दुकान के मालिक ने इसका विरोध भी किया था पर वह मान नहीं रही थी। रिश्ते को लेकर महिला और किशोर दोनों के परिजनों को आपत्ति थी। किशोर के परिजनों को भी जब महिला और उसके बेटे के संबंधों की जानकारी हुई तो उन्होंने महिला को बेटे से दूर रहने को कहा।