फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 का आशिक, 35 की महबूबा: नोएडा में पांच बच्चों की मां किशोर को लेकर भागी, पहले प्रयास में दोनों हो गए थे फेल

Sat, 20 Apr 2024 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

जो महिला किशोर को लेकर गई है वह अक्सर किशोर से मिलने दुकान पर जाती थी। दुकान के मालिक ने इसका विरोध भी किया था पर वह मान नहीं रही थी।
विज्ञापन
पांच बच्चों की मां 17 साल के किशोर संग भागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के निठारी गांव में रहने वाली पांच बच्चों की मां पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर को लेकर भाग गई। किशोर की मां का कहना है कि महिला और उसके बेटे में प्रेम प्रसंग है। आरोप है कि पूर्व में भी महिला किशोर के साथ भागने का प्रयास कर चुकी थी। इस मामले में किशोर की मां की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

निठारी गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका बेटा गंगा कांप्लेक्स स्थित स्टेशनरी की दुकान पर काम करता है। शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि उसके पड़ोस में रहने वाली 35 वर्षीय महिला उसके बेटे को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गई है। 
विज्ञापन

जो महिला किशोर को लेकर गई है वह अक्सर किशोर से मिलने दुकान पर जाती थी। दुकान के मालिक ने इसका विरोध भी किया था पर वह मान नहीं रही थी। रिश्ते को लेकर महिला और किशोर दोनों के परिजनों को आपत्ति थी। किशोर के परिजनों को भी जब महिला और उसके बेटे के संबंधों की जानकारी हुई तो उन्होंने महिला को बेटे से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें