फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड ने पार्क में की युवती की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शादी से इनकार करने पर फेसबुक फ्रेंड ने पार्क में गला दबाकर युवती की हत्या का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर वहां लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख युवक मौके फरार हो गया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर भजनपुरा निवासी मनुभव की तलाश की शुरू कर दी है। युवती को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बुलंदशहर निवासी युवती सेक्टर-117 में रहती है। युवती नोएडा की निजी नौकरी करती है। कुछ दिन पहले फेसबुक पर उसकी पहचान भजनपुरा दिल्ली निवासी मनुभव से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और वह मुलाकात करने लगे। दोनों ने शादी की बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों के मना करने पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया।
बृहस्पतिवार शाम को मनुभव ने युवती को मिलने के लिए सेक्टर-117 के पार्क में बुलाया था। वहां शादी की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि शादी से इनकार करने की बात कहने पर मनुभव ने युवती के दुपट्टे से ही उसका गला दबाना शुरू कर दिया। किसी तरह शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें