फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली हो गई नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए अधीगृहीत जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण की जमीन खाली हो गई है। सभी किसान जेवर बांगर में विस्थापित हो गए हैं। इन परिवारों के लिए 3003 भूखंड आंवटित कर दिए गए हैं। यमुना प्राधिकरण यहां 20 हैंडपंप और सात अस्थायी शौचालय बनवाएगा, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हुआ है। इस परियोजना की जद में आने वाले परिवारों को दूसरी जगह बसाया जा रहा है। इसके लिए जेवर बांगर में करीब 49 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित की गई है। परियोजना से 3003 परिवार प्रभावित हुए हैं, जो कि निगला फूल खां, नगला छीतर, नगला शरीफ खां, दयानतपुर खेड़ा, किशोरपुर, रोही व नगला गणेशी के हैं। परियोजना विभाग के डीजीएम एके सिंह ने बताया कि इस टाउनशिप का विकास यमुना प्राधिकरण ने किया है। प्लॉट विकसित करके प्रशासन को दिया था। प्रशासन ने सभी परिवारों को भूखंड आवंटित कर दिए। अब किसानों ने यहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सभी किसान नोएडा एयरपोर्ट की साइट खाली करके जेवर बांगर में चले गए हैं। वहां किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। प्राधिकरण के इंजीनियर टाउनशिप का निरीक्षण करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के लिए वहां 20 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा सात अस्थायी शौचालय बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें