फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तीन सड़क हादसे, कई लोग घायल

Mon, 09 Jan 2023 12:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर दनकौर क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। यह हादसा गलत दिशा में जा रही कार के कारण हुआ। गौरतलब है कि दूसरी कार डस्टर कार से टकरा गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तीन हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह का आगाज घने कोहरे के साथ हुआ। कोहरे ने रेल, वायु और सड़क सब तरह के यातायात प्रभावित कर रखे हैं। कोहरे के कारण ही आज दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता न के बराबर है जिससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 142 के समीप दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन आपस में टकरा गए। पहली घटना रात करीब दो बजे की है। जिसमें घने कोहरे के कारण एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर हादसे की शिकार हो गई। ये बस परी चौक से नोएडा की तरफ आ रही थी।

दूसरी घटना
दूसरी दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई है। जिसमें नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाते समय अवाना बस सर्विस की एक बस में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक मौके से बस समेत फरार हो गया। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


यमुना एक्स्प्रेसवे पर दुर्घटना
ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर दनकौर क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। यह हादसा गलत दिशा में जा रही कार के कारण हुआ। गौरतलब है कि दूसरी कार डस्टर कार से टकरा गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा दृश्यता कम होने के चलते हुआ हादसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें