दिल्ली से सटे नोएडा में कोहरे के कारण एक भयावह हादसा होते-होते रहा गया। जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत एलीवेटेड रोड पर शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात में करीब 12.30 बजे तीन कारें आपस में टकरा गईं।
तीन कारों में एक होंडा ब्रिवो, एक्सयूवी और एक्सयूवी 500 थीं। इस टक्कर में होंडा ब्रिवो सवार तुषार शर्मा को चोटें आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था। बाकी दोनों कार चालक सुरक्षित हैं।
पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करा दिया गया। अन्य कार्रवाई जारी है।